{"_id":"656497ce28b8e43ea8059cb1","slug":"collision-between-loading-vehicle-and-dumper-on-national-highway-44-in-sagar-one-woman-died-15-injured-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Accident: नेशनल हाईवे 44 पर लोडिंग वाहन और डंपर की भीषण टक्कर; एक महिला की मौत, 15 लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Accident: नेशनल हाईवे 44 पर लोडिंग वाहन और डंपर की भीषण टक्कर; एक महिला की मौत, 15 लोग गंभीर घायल
Mon, 27 Nov 2023 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:51 PM IST
सार
Sagar News: सागर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर 35 लोगों से सवार लोडिंग वाहन और डंपर की टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं, एक महिला की मौत हो गई। हालांकि महाराजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त लोडिंग वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर में नेशनल हाईवे 44 पर तीतर पानी टोल टैक्स के पास लोडिंग वाहन और डंपर की टक्कर हो गई। इस हादसे में लोडिंग वाहन में सवार 35 लोगों में से 15 लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं, एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां से उन्हें सागर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर जा रहे थे नर्मदा स्नान करने
कार्तिक पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान करने के लिए सागर जिले के बिलहरा कटंगी से 35 लोग लोडिंग वाहन में सवार होकर सागर-नरसिंहपुर सीमा पर स्थित बरभान जा रहे थे। तभी रात में डंपर और लोडिंग वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिला, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। वहीं, एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सागर रेफर किए गए सभी गंभीर घायल
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची महाराजपुर और देवरी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से गंभीर रूप से घायल हुए 15 लोगों को सागर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। लोडिंग वाहन में लोग जान जोखिम में डालकर सवार हो जाते हैं और फिर हादसे से का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई थी। घटनाक्रम देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हुई। फिर सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। मामले में महाराजपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
