फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM's photo missing from the banner of Education Department program: Demand for action

Sagar News: शिक्षा विभाग के कार्यक्रम के बैनर में सीएम मोहन यादव की तस्वीर नहीं, कार्रवाई की मांग

Fri, 04 Oct 2024 11:12 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 11:12 AM IST
सार

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन का कहना है कि संकुल प्राचार्य जरुआखेड़ा और हाईस्कूल प्रभारी प्राचार्य जलंधर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर, जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
CM's photo missing from the banner of Education Department program: Demand for action
बैनर से गायब सीएम की फोटो

विस्तार

सागर जिले के ग्राम जलंधर में गुरुवार को हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।

विज्ञापन


लेकिन, कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगा बैनर अब चर्चा का विषय बन गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की तस्वीर नहीं थी। कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर समापन तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यह बैनर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव की तस्वीर बैनर पर नहीं थी। लोगों ने जिला शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य जरुआखेड़ा को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन का कहना है कि संकुल प्राचार्य जरुआखेड़ा और हाईस्कूल प्रभारी प्राचार्य जलंधर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा। स्थानीय भाजपा नेता शिवकुमार यादव ने भी बैनर में मुख्यमंत्री की फोटो न होने पर नाराजगी जताई और जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed