{"_id":"65abe801d8aa90a50e09863c","slug":"cm-mohan-yadav-welcomed-with-bundeli-tradition-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम मोहन यादव का हुआ बुंदेली परंपरा से स्वागत, सागर को दी राजकीय विश्वविद्यालय की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम मोहन यादव का हुआ बुंदेली परंपरा से स्वागत, सागर को दी राजकीय विश्वविद्यालय की सौगात
Sat, 20 Jan 2024 09:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:04 PM IST
सार
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर में प्रथम नगर आगमन पर निकली डेढ़ किलोमीटर लंबी जन आभार यात्रा में जिलेवासियों ने बुंदेली परंपरा के अनुसार उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। वहीं बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव का हुआ बुंदेली परंपरा से स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीटीसी ग्राउंड पर जन आभार सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित और राम मंदिर के मॉडल पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सागर को सौगात दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए जय श्री राम के नारे से शुरुआत की।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि वीरों की धरती, धरती तो धरती यहां की पूरी बस्ती अपने हाथ से थाल में गर्दन काटकर वीरता का प्रमाण देने वाली एक मात्र वह सागर। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार हमें फिर से दिवाली दे दी है, यह त्यौहार का मौका आया हम सबके लिए हमारा अपना 22 तारीख का दिन इतिहास में अमर होगा।
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड के लिए कर रही काम
मोहन यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड में रोजगार और विकास के लिए काम कर रही है। बीना रिफाइनरी के माध्यम से प्रधानमंत्री ने रोजगार की संभावनाएं दी है। केन बेतवा परियोजना की दूसरी सौगात की बड़ी सौगात दी है, बुंदेलखंड की धरती पंजाब और यूपी से आगे जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अन्य सरकारों की तुलना करके देखा जा सकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के बलबूते पर होने वाले काम उन सब कामों को बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
एक आदेश के बाद 25 हजार लाउडस्पीकर जमा हुए
सीएम मोहन यादव ने मंच से कहा कि एक आदेश के बाद 25 हजार लाउड स्पीकर जमा हो गए। दूसरी बार बोलने की जरूरत नहीं पड़ी, यह जो अपने अंदर की व्यवस्था है, आज जैन समाज ने हमारा भी अभिनंदन किया, वह मेरा अभिनंदन नहीं, वह भारतीय जनता पार्टी के निर्णय का भी अभिनंदन है। ध्वनि प्रदूषण का पालन करना हम सबकी जवाबदारी है।
