फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Char Dham Yatra An Elderly From Beena Died Due To Heart Attack At Yamunotri Dham

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा पर गए बीना के बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, गंगोत्री में किया गया अंतिम संस्कार

Thu, 16 May 2024 12:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 16 May 2024 12:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना के एक पुजारी चार धाम यात्रा पर गए थे। यमुनोत्री धाम पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
Char Dham Yatra An Elderly From Beena Died Due To Heart Attack At Yamunotri Dham
चार धाम यात्रा पर गए बीना के पुजारी की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री चार धाम यात्रा पर गए बीना निवासी राम गोपाल रावत, उम्र 71 वर्ष, का ह्रदयाघात से निधन हो गया है> मृतक बीना शहर में एक मंदिर के पुजारी थे। रावत बीना नगर के भीम वार्ड के निवासी हैं। इनका अंतिम संस्कार गंगोत्री मैं कर दिया गया। 

विज्ञापन


राम गोपाल के बेटे प्रेम नारायण रावत ने बताया कि मेरे माता-पिता एवं चाचा छह मई 2024 को चार धाम यात्रा पर गए हुए थे। वहां हृदय गति रुक जाने से पिता का निधन हो गया। प्रेम नारायण रावत ने बताया कि उनके पिताजी बीना के मंदिर के पुजारी थे और वह स्वयं अग्रवाल मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि गंगोत्री में पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से पिताजी का अंतिम संस्कार किया गया और प्रयागराज में अस्थि-विसर्जन कर वह बीना वापस आए हैं। कलेक्टर दीपक आर्य ने एसडीएम बीना देवेंद्र प्रताप सिंह को स्वर्गीय रावत के निवास पर जाकर आगे की कार्यवाही शासन के निर्देशानुसार सुनिश्चित  करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed