फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   body of a young man missing for a week was found in a canal under suspicious circumstances

MP: एक सप्ताह से लापता युवक का शव संदिग्ध अवस्था में नहर में मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Mon, 03 Jun 2024 12:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Jun 2024 12:09 PM IST
सार

MP: सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के चंदिया जलाशय में 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव की पहचान विक्रम सिंह बुंदेला पिता शंकर सिंह निवासी ग्राम मड़देवरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
body of a young man missing for a week was found in a canal under  suspicious circumstances
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार युवक बीते 25 मई से घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिजनों ने बक्सवाहा थाना में दर्ज कराई थी। बक्सवाहा थाना प्रभारी कृपाल मार्को के अनुसार युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद युवक को खोजने के लिए टीम का गठन किया गया और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर युवक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन चंदिया जलाशय का निकला।

विज्ञापन


लगातार सर्च के दौरान बीते रात टीम को चंदिया जलाशय की सिंचाई नहर के टनल के पास से तेज बदबू की सूचना मिली, जिसके बाद शाहगढ़ और बक्सवाहा पुलिस की संयुक्त सर्च कार्रवाई की दौरान नहर की टनल के अंदर से युवक के शव को निकाला गया। परिजनों के द्वारा युवक की शिनाख्त गुमशुदा युवक ग्राम मड़देवरा निवासी विक्रम सिंह बुंदेला के रूप में की गई है। वहीं जब शव को निकाला गया तो युवक के दोनों हाथ बंधे हुए पाए गए और शरीर पर चोटों के निशान भी मौजूद थे। जिससे युवक की हत्या की आशंका है थाना प्रभारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया जाएगा और जल्द ही हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन


वहीं मृतक के पिता ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों के बचाने की गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता की मानें तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, अभी हाल ही में कुछ समय पहले मृतक का प्रेम विवाह हुआ था और कुछ ही समय बाद लड़के की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed