{"_id":"667b7b3af6ae0148490c1033","slug":"a-farmer-standing-under-a-tree-died-due-to-lightning-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े किसान की हुई मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े किसान की हुई मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
Wed, 26 Jun 2024 07:51 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:51 AM IST
सार
Sagar News: सागर जिले के खिमलासा थाना अंतर्गत हिरनछिपा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बारिश से बचने खेत के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पेड़ के नीचे खड़े किसान की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम मुल्ले पिता जालम अहिरवार (61) निवासी ग्राम हिरनछिपा है, जो अपने गांव के पास ही एक खेत पर मजदूरी का काम कर रहे थे। खेत पर काम करने के दौरान अचानक से बारिश शुरू हो गई तो वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक से आकाशीय बिजली तेज आवाज के साथ गिरने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर प्रकरण में मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
