फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Two accused of cow smuggling arrested, carrying 47 cows in containers

सागर: गौ तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे 47 गौवंश

Sun, 13 Feb 2022 02:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 02:45 PM IST
सार

सागर जिले के देवरी अनुविभाग के महाराजपुर थाना पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कंटेनर में भरकर गौवंश को ले जा रहे थे। इनके कब्जे से 47 गौवंश बरामद किए गए।
 

विज्ञापन
Sagar: Two accused of cow smuggling arrested, carrying 47 cows in containers
47 गायों की तस्करी करते दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर थाना पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कंटेनर में भरकर गौवंश को ले जा रहे थे। इनके कब्जे से 47 गौवंश बरामद किए गए।
विज्ञापन


महाराजपुर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने नेशनल हाईवे रोड पर संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली, जिसमें 47 नग नाटा बैल को कूरर्तापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। जिन्हें कंटेनर से बरामद कर बीना जी स्थित गौशाला में सुरक्षित छुड़वाया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतेंद्र भदौरिया ने बताया कि कंटेनर ट्रक क्रमांक GJ 01 HL 2957 में नाटा बैल उत्तर प्रदेश झांसी से भर कर सिवनी ले जाए जा रहे थे। बरामद गौवंश की कीमत लगभग 2 लाख 35 हजार रुपये है। मामले में कंटेनर जब्त किया गया। आरोपी मोहम्मद असलम पिता अकबर आलम निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश एवं श्याम सुंदर पिता रामचंद्र मऊरानीपुर झांसी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर गौवंश अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम एवं मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed