{"_id":"6208cc1803ee7f5b0017217b","slug":"sagar-two-accused-of-cow-smuggling-arrested-carrying-47-cows-in-containers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: गौ तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे 47 गौवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: गौ तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे 47 गौवंश
Sun, 13 Feb 2022 02:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:45 PM IST
सार
सागर जिले के देवरी अनुविभाग के महाराजपुर थाना पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कंटेनर में भरकर गौवंश को ले जा रहे थे। इनके कब्जे से 47 गौवंश बरामद किए गए।
विज्ञापन
47 गायों की तस्करी करते दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराजपुर थाना पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कंटेनर में भरकर गौवंश को ले जा रहे थे। इनके कब्जे से 47 गौवंश बरामद किए गए।
महाराजपुर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने नेशनल हाईवे रोड पर संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली, जिसमें 47 नग नाटा बैल को कूरर्तापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। जिन्हें कंटेनर से बरामद कर बीना जी स्थित गौशाला में सुरक्षित छुड़वाया गया।
थाना प्रभारी सतेंद्र भदौरिया ने बताया कि कंटेनर ट्रक क्रमांक GJ 01 HL 2957 में नाटा बैल उत्तर प्रदेश झांसी से भर कर सिवनी ले जाए जा रहे थे। बरामद गौवंश की कीमत लगभग 2 लाख 35 हजार रुपये है। मामले में कंटेनर जब्त किया गया। आरोपी मोहम्मद असलम पिता अकबर आलम निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश एवं श्याम सुंदर पिता रामचंद्र मऊरानीपुर झांसी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर गौवंश अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम एवं मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।