फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Thieves robbed Munmun's house, trapped in drugs case with Aryan Khan, they ran away when neighbors came

मध्यप्रदेश : आर्यन खान के साथ ड्रग्स केस में फंसी मुनमुन के घर चोरों ने डाला डाका, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Oct 2021 03:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Oct 2021 03:50 PM IST
सार

मुंबई में शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ ड्रग्स पार्टी करते पकड़ाई मुनमुन धामीचा के घर को बदमाशों ने निशाने पर ले लिया। मध्यप्रदेश के सागर स्थित सूने मकान का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई। बदमाशों ने गैंती की मदद से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Sagar: Thieves robbed Munmun's house, trapped in drugs case with Aryan Khan, they ran away when neighbors came
मुनमुन धमेचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कई दिनों से मुनमुन धामीचा का नाम सुर्खियों में है।  मुनमुन आर्यन खान के साथ उसी क्रूज पार्टी में शामिल थीं जिसका एनसीबी की रेड ने हाल ही में पर्दाफाश किया है। मुनमुन फिलहाल मुंबई में एनसीबी की कस्टडी में हैं जबकि उनका मकान मध्यप्रदेश के सागर में खाली पड़ा है। इसी मौके का फायदा उठा कर बदमाशों ने मकान को चोरी का निशाना बनाया।

विज्ञापन


चोरों ने सूने मकान का दरवाजा गैंती की मदद से तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच, आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने शोर मचाया तो दो बदमाश मौके से भाग गए। मामले में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गैंती जब्त की है। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनकर वे घर से बाहर आए। शोर मचाया तो दो लोग भागते नजर आए। हालांकि, बदमाश दरवाजा तोड़ नहीं पाए। दरवाजे को नुकसान जरूर पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुनमुन सागर में अपनी मां और भाई के साथ रहती थीं। भाई-बहन दिल्ली चले गए थे। मां का इसी वर्ष मई के महीने में निधन हुआ था। इसके बाद वे सागर आई थीं। यहां लगभग 20 दिन रुकी और कोविड का टीका भी लगवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed