फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Road Accident Five bihars arose from the same locality everyone eyes became moist

Sagar Road Accident: एक ही मोहल्ले से उठीं पांच अर्थियां, हर किसी की आंखें हुईं नम, पसरा मातम

Mon, 17 Jul 2023 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 09:44 PM IST
सार

Sagar Road Accident: सागर-दमोह रोड पर रविवार को हुए कार और ट्रक के भीषण हादसे में छह युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। छह में से पांच मृतक पुरवीआऊ टोरी सागर के रहने वाले थे। एक युवक मकरोनिया अंकुर कॉलोनी का रहने वाला था।

विज्ञापन
Sagar Road Accident Five bihars arose from the same locality everyone eyes became moist
अंतिम यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में सोमवार को बीएमसी में पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों को शव सुपुर्द कर दिए। परिवार वाले शव लेकर पुरवीआऊ टोरी पहुंचे। शव देखते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल है। हर किसी की आंखें नम हो गईं। पुरवीआऊ टोरी के रहने वाले मृतकों की अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी। अंतिम यात्रा के दौरान रास्ते में लोग भी एक साथ पांच अर्थियां देख रो पड़े।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुरवीआऊ टोरी के सभी पांच मृतक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सदस्य थे। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना के समय सात लोग कार में सवार होकर शाहपुर के पास चानोआ जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


तेज रफ्तार बना हादसे का कारण...
सागर-दमोह रोड पर बमोरी ढूढर के पास कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहन रफ्तार में थे, जिसके कारण हादसा हुआ। कार में सवार सात में से पांच युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, दो युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अंकुर कॉलोनी निवासी एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक युवक का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed