फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Ration shop seller was forcibly collecting Rs 25 by handing over pink cards to consumers

Sagar: शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानदार ग्राहकों को गुलाबी कार्ड देकर वसूल रहा था 25 रुपये, तहसीलदार ने दी दबिश

Wed, 31 May 2023 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 05:42 PM IST
सार

सागर में शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानदार दीपक श्रीवास्तव बिना किसी शासकीय आदेश के उपभोक्ता को जबरदस्ती गुलाबी कार्ड थमा कर प्रत्येक कार्ड के 25 रुपये वसूल रहा था और जो उपभोक्ता 25 रुपये गुलाबी कार्ड नहीं ले रहा था, तो उनको राशन नहीं दे रहा था। 

विज्ञापन
Sagar: Ration shop seller was forcibly collecting Rs 25 by handing over pink cards to consumers
सागर में गुलाबी कार्ड देकर वसूले जा रहे थे 25 रुपये। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले के जैसीनगर में शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानदार उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करता पाया गया है। कलेक्टर को मिली शिकायत के बाद तहसीलदार ने दबिश तो मामला सही पाया गया। विक्रेता उपभोक्ताओं को बिना आदेश गुलाबी कार्ड थमा रहा था साथ ही उने 25 रुपये की वसूली कर रहा था। साथ ही अन्य अनियमितताएं भी सामने आई हैं। आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसीनगर में शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानदार दीपक श्रीवास्तव बिना किसी शासकीय आदेश के उपभोक्ता को जबरदस्ती गुलाबी कार्ड थमा कर प्रत्येक कार्ड के 25 रुपये वसूल रहा था और जो उपभोक्ता 25 रुपये गुलाबी कार्ड नहीं ले रहा था, तो उनको राशन नहीं दे रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने फोन पर कलेक्टर से की। कलेक्टर दीपक आर्य ने तुरंत ही मौके पर जैसीनगर तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह को भेजा तो मौके पर बड़ी संख्या में गुलाबी कार्ड पाए गए। साथ ही एक कार्ड के बदले उपभोक्ताओं से 25 रुपये लेना पाया गया। 
विज्ञापन


तहसीलदार ने विक्रेता से पूछा कि यह गुलाबी कार्ड देने के किसने आदेश दिए तो वह कुछ बता सका। इसके साथ ही तहसीलदार ने मौके पर स्टॉक की जांच की तो बड़ी मात्रा में अनियमितताएं मिलीं। साथ ही दुकान पर ना ही विक्रय पंजी और ना ही स्टॉक रजिस्टर मिला। शिकायत मिलने के बाद जांच करने राशन दुकान पर पहुंचे तहसीलदार को उपभोक्ता ने बताया कि एक तो राशन विक्रेता समय पर दुकान नही खुलती। मौके पर तहसीलदार ने पंचनामा कार्रवाई कर प्रतिवेदन बनाया है। साथ ही तहसीलदार ने गुलाबी कार्ड के नाम पर 25 रुपये उपभोक्ता से लेने की पुष्टि हुई है। जिन उपभोक्ताओं से गुलाबी कार्ड के बदले 25-25 रुपये लिए गए हैं, उनके पैसे वापस दिलाए जाएंगे। जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed