फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Police crackdown on bikes making sound like firecrackers, 70 modified silencers crushed by roadroller

Sagar: फटाके जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की सख्ती, 70 मॉडिफाइड साइलेंसर निकालकर रोडरोलर से कुचले

Fri, 26 May 2023 03:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 03:57 PM IST
सार

सागर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चैकिंग की जा रही है। शहर की सड़कों पर दौड़ती मिली ऐसी 70 बाइकों से साइलेंसर जब्त कर उन्हें रोडरोलर से कुचलकर नष्ट कराया है, वहीं बाइक सवारों के विरुद्ध जुर्माना ठोंकते हुए उन्हें चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
Sagar: Police crackdown on bikes making sound like firecrackers, 70 modified silencers crushed by roadroller
सागर में साइलेंसरों को रोडरोलर से कुचला गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर शहर में पुलिस इन दिनों शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फटाका छोड़कर फर्राटा भरने वाले बाइक सवारों पर अंकुश लगाने का अभियान चला रही है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चैकिंग की जा रही है। शहर की सड़कों पर दौड़ती मिली ऐसी 70 बाइकों से साइलेंसर जब्त कर उन्हें रोडरोलर से कुचलकर नष्ट कराया है, वहीं बाइक सवारों के विरुद्ध जुर्माना ठोंकते हुए उन्हें चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दौड़ती बाइकों से होने वाले शोर से न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि राहगीरों को इस  शोर से परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर की गलियों में फर्राटा भरने वाली बाइकों के विरुद्ध कार्रवाई के सागर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने सख्त निर्देश दिए थे जिसके बाद पुलिस लगातार शहर के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसमें यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से 70 बाइकों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। इन साइलेंसरों का फिर उपयोग न हो पाए, इसलिए उन्हें रोडरोलर से कुचलकर नष्ट करवा दिया गया है। साथ ही बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed