{"_id":"648b136ae3689650550afab3","slug":"sagar-panchayat-secretary-arrested-for-taking-bribe-of-three-thousand-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: पंचायत सचिव तीन हजार की घूस लेते गिरफ्तार, कपिल धारा की किस्त निकालने के एवज में मांगे थे 5000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: पंचायत सचिव तीन हजार की घूस लेते गिरफ्तार, कपिल धारा की किस्त निकालने के एवज में मांगे थे 5000 रुपये
Thu, 15 Jun 2023 07:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:04 PM IST
सार
सागर जिले के एक पंचायत सचिव को सागर लोकायुक्त ने तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह कपित धारा की किस्त निकालने के एवज में पांच हजार रुपये की घूस मांग रहा था।
विज्ञापन
पंचायत सचिव गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के बंडा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हनोता पटकुई के सचिव को सागर लोकायुक्त ने तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव ने आवेदक की मां के नाम कपिल धारा कूप की किस्त डालने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार आवेदक चंद्रकुमार अहिरवार निवासी पटकुई हनोता ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि मां के नाम पर कपिलधारा कूप स्वीकृत है। स्वीकृत कूप की किस्त डलवाने के एवज में पटकुई हनौता ग्राम पंचायत सचिव देवी सिंह यादव पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद दोपहर को लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम पटकुई हनोता पहुंची और शिकायतकर्ता को रिश्वत के तीन हजार रुपये लेकर भेजा। जैसे ही पंचायत सचिव ने रिश्वत ली, लोकायुक्त की टीम ने उसे पंचायत भवन के पास से हिरासत में ले लिया। सचिव यादव पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।