{"_id":"64b0d46ea5dbb7255e033113","slug":"sagar-news-worker-dies-due-to-electrocution-angry-relatives-block-bhapel-jaisinagar-road-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: विद्युत लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गुस्साए परिजनों ने भापेल-जैसीनगर मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: विद्युत लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गुस्साए परिजनों ने भापेल-जैसीनगर मार्ग पर लगाया जाम
Fri, 14 Jul 2023 10:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:21 AM IST
सार
सागर जिले के जैसीनगर में विद्युत लाइन की चपेट में आने से एख मजदूर की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने भापेल-जैसीनगर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
करंट लगने से मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के जैसीनगर में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक मजदूर की जान चली गई। मामला जैसीनगर थाना के पड़रई का है, जहां एक खेत में काम करते समय मजदूर शोभाराम अहिरवार 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। विद्युत लाइन खेत से काफी नीचे है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
गुस्साए परिजनों ने भापेल-जैसीनगर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि किसान के खेत से ट्रांसफॉर्मर को हटाया जाना चाहिए, बारिश शुरू होने के बाद भी ग्रामीण तिरपाल ओढ़कर सड़क पर बैठे रहे। जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। विद्युत अधिकारियों को फोन लगा कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही मृतक शोभाराम के बेटे को विद्युत विभाग में आउट सोर्स पर नौकरी देने, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से चार लाख की आर्थिक सहायता और हीरा सिंह राजपूत ने अपनी ओर से मौके पर ही परिवार को 50 हजार की राशि दी। हीरा सिंह राजपूत के आश्वासन के बाद परिजन माने और शव को लेकर जैसीनगर पोस्टमार्टम कराने ले गए।