{"_id":"64b4ee23175834a95007aa14","slug":"sagar-news-two-deer-killed-by-stray-dogs-wildlife-losing-their-lives-in-continuous-animal-attacks-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: आवारा कुत्तों के हमले से दो हिरणों की मौत, लगातार जानवरों के हमले में जान गंवा रहे वन्यजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: आवारा कुत्तों के हमले से दो हिरणों की मौत, लगातार जानवरों के हमले में जान गंवा रहे वन्यजीव
Mon, 17 Jul 2023 01:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:00 PM IST
सार
सागर जिले में वन्यजीवों पर आवारा कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाल ही में बीना के नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया में एक काले हिरण को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। वहीं, खुरई के खोजाखेडी गांव के पास कुत्तों के हमले के कारण एक हिरण की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले में लगातार हिरणों पर कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है। पिछले दिनों दक्षिण वन मण्डल के गढ़ाकोटा रेंज में दो जगह कुत्तों के हमले से हिरणों की मौत हो गयी थी। वहीं अब बीना और खुरई में अलग-अलग दो स्थानों पर दो हिरणों पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें नोंचकर मार डाला, जिसमे हिरणों के शरीर पर घाव हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उनका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया।
बीना के नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया में एक काले हिरण को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। वहीं, खुरई के खोजाखेडी गांव के पास कुत्तों के हमले के कारण एक हिरण की मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और हिरण का पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में जंगल से हिरणों का झुंड खेतों की तरफ आ जाता हैं। खेतों के आसपास रहने वाले कुत्ते हिरणों पर हमला कर देते है। जिसमे कुछ हिरण वापस जंगल की तरफ चले जाते हैं, जबकि कुछ रह जाते हैं, जिन्हें कुत्ते अकेला पाकर हमला कर घायल कर देते हैं और उनकी मौत हो जाती है।