{"_id":"64c09f7eb109e330a7042853","slug":"sagar-news-two-children-who-were-bathing-in-the-sunar-river-died-due-to-drowning-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: सुनार नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, दोस्त को बचाने गया मासूम भी गहराई में डूबने से हारा जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: सुनार नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, दोस्त को बचाने गया मासूम भी गहराई में डूबने से हारा जिंदगी
Wed, 26 Jul 2023 09:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 09:57 AM IST
सार
सागर के गढ़ाकोटा में बहने वाली सुनार नदी में नहाते समय दो बच्चे डूब गए। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सुनार नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में सुनार नदी में नहाते समय दो दोस्त गहराई में समा गए, जिसमें एक को गोताखोरों ने निकाल लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। नदी से निकालने वाले बच्चें को अस्पताल भेजा गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
घटना गढ़ाकोटा के पुराने पुल के पास की है, जहां पर पथरिया रोड निवासी चार बच्चे पुष्पेंद्र, जितेंद्र ,गट्टू और राजकुमार थे, जो छोटे पुल के पास नहा रहे थे। नहाने के दौरान जितेंद्र गहराई में चला गया और समाने लगा। यह देखकर उसका दोस्त पुष्पेंद्र उसे बचाने के लिए गया तो वह भी गहराई में समा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब देखा तो उन्हें बचाने के लिए नदी में गए, जिसमें जितेंद्र को निकाल लिया गया था। वहीं, पुष्पेंद्र की स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनी कांत दुबे और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच गया। नदी में लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।