{"_id":"64b8c552a0fb1941bc0f6303","slug":"sagar-news-pwd-minister-gopal-bhargava-statement-guru-order-to-contest-three-more-elections-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: PWD मंत्री गोपाल भार्गव का बयान, गुरु का आदेश अभी तीन चुनाव और लड़ना, जनता का भला करते रहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: PWD मंत्री गोपाल भार्गव का बयान, गुरु का आदेश अभी तीन चुनाव और लड़ना, जनता का भला करते रहना
Thu, 20 Jul 2023 10:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:55 AM IST
सार
विधानसभा क्षेत्र रहली के एक गांव में सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया है। गोपाल भार्गव ने कहा कि गुरु का आदेश है अभी तीन चुनाव और लड़ना है।
विज्ञापन
मंत्री गोपाल भार्गव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले दोनों ही दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। हाल ही में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव अपनी विधानसभा रहली के ग्राम पाटई में सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि गुरु का आदेश है, गोपाल तुम्हें तीन चुनाव और लड़ना हैं और आगे बढ़ना, तुम चुनाव लड़ते रहना जनता का भला करते रहना, न किसी की बुराई करना और न किसी की निंदा करना, तुम्हारी कोई कितनी भी बुराई करे, निंदा करे, लेकिन तुम्हें किसी की निंदा नहीं करना है।
रहली विधानसभा से आठवीं बार से विधायक हैं
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव रहली विधानसभा क्षेत्र से आठ बार से विधायक हैं। वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। मंत्री भार्गव ने रहली विधानसभा को विकास मॉडल के रूप में विकसित किया है, पिछले दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की जगह उनके बेटे अभिषेक भार्गव चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन मंत्री गोपाल भार्गव के मंच से दिए गए बयान के बाद अटकलों पर विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है।