{"_id":"646cbb9241b69862a40a66a5","slug":"sagar-news-fire-broke-out-in-fruit-trader-shop-due-to-unknown-reason-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: फल व्यापारी की दुकान में अज्ञात कारण से लगी आग, करीब आठ लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: फल व्यापारी की दुकान में अज्ञात कारण से लगी आग, करीब आठ लाख रुपये का नुकसान
Tue, 23 May 2023 06:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 May 2023 06:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक फल व्यापारी की दुकान में आग लग गई। आग लगने से फल सहित अन्य सामग्री मिलाकर करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फल व्यापारी की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर में बीना के शास्त्री वार्ड नई सब्जी मंडी स्थित एक फल व्यापारी की दुकान में अज्ञात कारण से आग लग गई, जिससे वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी में विष्णु पिता मटरुलाल खटीक की विजय फ्रूट्स के नाम से दुकान है।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि रात में उसकी दुकान में आग लग गई, इसकी जानकारी धर्मेन्द्र खटीक ने उसे दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो भीषण आग लगी हुई थी, इसके लिए लोगों ने नगर पालिका में फोन लगाया। लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया, इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद नगर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन
विष्णु ने बताया कि तरबूज की गाड़ी खाली हुई थी। आग से तरबूज, प्लास्टिक की कैरेट, बही खाता, करीब एक लाख रुपये नकद, तीन हाथ ठेला, दो इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे सहित दुकान में रखी अन्य सामग्री जल गई। दुकानदार का आरोप है कि वहां पर शॉर्ट-सर्किट जैसा कुछ नहीं था, किसी ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
