फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News Auto driver and e-rickshaw union submitted memorandum to collector opposing operation of city buses

Sagar News: ऑटो चालक और ई-रिक्शा यूनियन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सिटी बसों के संचालन का किया विरोध

Mon, 26 Jun 2023 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 06:55 PM IST
सार

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में ऑटो चालक और ई-रिक्शा यूनियन ने रैली निकालकर जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही सिटी बसों के संचालन का विरोध किया।

विज्ञापन
Sagar News Auto driver and e-rickshaw union submitted memorandum to collector opposing operation of city buses
सिटी बसों के संचालन का किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में संचालित सिटी बस के विरोध में सोमवार को शहर में तीन पहिया वाहन ऑटो रिक्शा, आपे और ई-रिक्शा का संचालन बंद रहा। विरोध में ऑटो रिक्शा, आपे और ई-रिक्शा चालकों ने शहर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ऑटो रिक्शा, आपे और ई-रिक्शा यूनियन ने संयुक्त बैठक कर यह निर्णय लिया था कि वह सिटी बसों के बगैर रूट, बिना स्टाप समय के मनमानी पूर्वक संचालन का विरोध कर रहे हैं। बस स्टैंड स्थित तीन मढ़िया पर ऑटो, आपे और ई-रिक्शा चालक धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


'कई लोगों के घर में नहीं जल पा रहा चूल्हा, पेट की लड़ाई के लिए यह ज्ञापन दिया'
ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने बताया कि सिटी बसों के विरोध में सवारी वाहन ऑटो ई-रिक्शा है। हमारी मांग मध्यप्रदेश की सरकार और राज्यपाल महोदय से है। 30 सिटी बसें चला दी, लेकिन पांच हजार ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक के परिवारों को नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालक के परिवार के लोग भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। सागर में सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। पाइप लाइनें खुली पड़ी हैं। पैदल चलना दूभर है। जब तक शहर स्मार्ट नहीं हो जाता, जब तक आपको सिटी बस नहीं चलानी थी। सिटी बसें रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो जाती हैं तो ऑटो चालकों को सवारी नहीं मिल रही है। ऑटो चालक ऑटो चलाकर अपना घर चलाते हैं। कई लोगों के घर में चूल्हा नहीं जल पा रहा है, पेट की लड़ाई के लिए यह ज्ञापन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed