फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar MBBS Student taking selfie on Rajendra Nagar overbridge fallen down and died in Indore

मौत की सेल्फी: ब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर फोटो खींच रही थी MBBS की छात्रा, 30 फीट नीचे गिरने से मौत

Mon, 14 Jun 2021 07:04 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Mon, 14 Jun 2021 07:04 PM IST
सार

नेहा रविवार शाम अपने छोटे भाई दिव्यांश के साथ बाइक से घूमने निकली थी। रात करीब 8 बजे दोनों ओवरब्रिज के पास पहुंचे। उस वक्त दिव्यांश चिप्स खरीदने चला गया, जबकि नेहा ओवरब्रिज पर चढ़ गई और सेल्फी के क्रेज ने उसकी जान ले ली।

विज्ञापन
Sagar MBBS Student taking selfie on Rajendra Nagar overbridge fallen down and died in Indore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एमबीबीएस की छात्रा पर सेल्फी का क्रेज भारी पड़ा और यह उसकी आखिरी तस्वीर बन गई। दरअसल, छात्रा ब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर सेल्फी ले रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के राजेंद्र नगर ओवरब्रिज पर रविवार (13 जून) रात एक दर्दनाक हादसे में एमबीबीएस छात्रा की मौत हो गई। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, छात्रा की पहचान 21 वर्षीय नेहा के रूप में हुई। वह सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इंदौर आई हुई थी। पिता पिता राजेंद्र आरसे ने बताया कि नेहा रविवार शाम अपने छोटे भाई दिव्यांश के साथ बाइक से घूमने निकली थी। रात करीब 8 बजे दोनों ओवरब्रिज के पास पहुंचे। उस वक्त दिव्यांश चिप्स खरीदने चला गया, जबकि नेहा ओवरब्रिज पर चढ़ गई और सेल्फी के क्रेज ने उसकी जान ले ली। 
विज्ञापन


बहुत होशियार थी नेहा
नेहा के चाचा रामलाल अपनी बेटी को याद करके बेहद दुखी हैं। उन्होंने बताया कि वह पढ़ने में बहुत होशियार थी। केजी वन से लेकर एमबीबीएस सेकंड ईयर तक उसने लगातार टॉप किया। यहां तक कि मेडिकल टेस्ट भी पहली ही कोशिश में क्लियर कर लिया था। बता दें कि नेहा सिलिकॉन सिटी में रहती थी। उसके पिता का पॉलीहाउस का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी पुलिस
बताया जा रहा है कि शुरुआत में पुलिस ने इस हादसे को आत्महत्या बताया था। ऐसे में युवती की कॉल डिटेल आदि भी खंगाली गई। दरअसल, पुलिस का कहना था कि ओवरब्रिज की रेलिंग करीब साढ़े तीन फीट ऊंची है। ऐसे में उस पर आसानी से नहीं चढ़ा जा सकता। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की थ्योरी पूरी तरह खारिज हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed