{"_id":"648325c32ad608333203ace5","slug":"sagar-gst-team-raided-the-pulses-mill-of-ganga-jamna-school-operator-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा जमना स्कूल: संचालक की दाल मिल पर सागर GST टीम का छापा, धर्म कांटा-पेट्रोलपंप-वेयरहाउस पर भी पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा जमना स्कूल: संचालक की दाल मिल पर सागर GST टीम का छापा, धर्म कांटा-पेट्रोलपंप-वेयरहाउस पर भी पहुंची टीम
Fri, 09 Jun 2023 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:24 PM IST
सार
हिजाब और धर्मांतरण से विवादों में आए दमोह के गंगा जमना स्कूल के संचालक की दाल मिल पर कृषि मंडी, वन विभाग और जीएसटी की टीम ने छापा मारा है। दस्तावेजों की जांच की गई, वहीं एक टीम ने धर्म कांटे को सील कर दिया।
विज्ञापन
दमोह की दाल मिल में दस्तावेजों की जांच करती टीम।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेशभर में इस समय सुर्खियों में बने दमोह के गंगा जमना स्कूल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अब स्कूल संचालक की दाल मिल पर शुक्रवार की दोपहर कृषि मंडी, वन विभाग और जीएसटी की टीम ने छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें टैक्स और सेल्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
बता दें कि हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले से चर्चाओं में आए गंगा जमना स्कूल में धर्मांतरण और बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाए जाने जैसे खुलासे भी हुए हैं। फर्म से जुड़े करोड़ों रुपये के कारोबार की जांच अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी और मुख्य सचिव को भी करनी है। शुक्रवार दोपहर टीम फुटेरा मोहल्ला स्थित गंगा जमना स्कूल के संचालक इदरीश खान की दाल मिल पर पहुंची। मिल संचालक का निवास भी इसी परिसर में है। टीम ने यहां क्रय-विक्रय विभाग में दस्तावेजों की जांच शुरू की और कृषि और वन विभाग की टीमें भी अपने-अपने स्तर पर दस्तावेज खंगाले। टीम के अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी उपेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सागर से एक टीम गंगा जमना दाल मिल में दबिश देने पहुंची। जांच दल की टीम में 24 से ज्यादा अधिकारी,कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें मिल में बड़ी मात्रा में दालें कट्टों में भरी मिली हैं। त्रिपाठी ने बताया कि हमारी टीम सागर से आई है। हम गंगा जमना पल्स में सेल परचेस डिमार्टमेंट में जांच करने आए हैं। दस्तोवज देखकर पता लगा रहे हैं कि इन्होंने टैक्स जमा किया है या नहीं। टर्नओवर दिखा रहे हैं कि नहीं। मंडी में जो जानकारी दी जा रही है वह हमारे विभाग को भी दी जा रही है कि नहीं।
विज्ञापन
धर्म कांटे को किया सील
जांच टीम गंगा जमना स्कूल के फर्म के दमोह-जबलपुर मार्ग पर मारू ताल चौराहे पर स्थित गंगा जमना धर्म कांटे पर भी पहुंची। यहां नाप तौल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरम कांटे और वहां रखे दस्तावेजों को चेक किया। इसके बाद धर्म कांटे को सील कर दिया गया। इसके बाद दमोह तहसीलदार मोहित जैन हार्डवेयर दुकान के पीछे डली जमीन की जांच करने पहुंचे। टीम में दमोह एसडीएम गगन बिसेन, एसडीएम हटा अभिषेक सिंह, वन विभाग से रेंजर विक्रम चौधरी सहित आरआई, पटवारी और अन्य कर्मचारी मौजूद हैं।
जबलपुर और भोपाल से पहुंची खनिज विभाग की टीम
दूसरी ओर खनिज विभाग की टीम ने भी गंगा जमना फर्म की जमीनों की जांच शुरू कर दी है। दमोह-कटनी बायपास मार्ग पर पीएम आवास के सामने इनकी काफी जमीन है। जिसका नाप करने टीम पहुंची है। यहां खनिज विभाग के कई अधिकारी जबलपुर, भोपाल से जांच करने के लिए पहुंचे हैं। इसमें जबलपुर से माइनिंग चीफ अनिल नारनोरे, माइनिंग ऑफिसर आरपीएस भदोरिया और भोपाल से माइनिंग ऑफिसर मनीष पालीवाल जांच करने आए हैं। माइनिंग चीफ अनिल ने बताया है कि अभी दमोह खनिज अधिकारी से जानकारी ली गई है कि कहां-कहां खान परिवार की संपत्ति है। उसकी जांच की जा रही है। माइनिंग के हिसाब से सारे नियमों को देखा जा रहा है और अभी कई जगह टीमें जांच करने के लिए पहुंचेगी। जो भी कार्रवाई होगी पूरी जांच करने के बाद ही बता पाएंगे। इसके बाद एक टीम गांधी चौक स्थित कपड़ों के शोरूम में भी जांच करने पहुंची।
पेट्रोल पंप पहुंची टीम
गंगा जमना स्कूल के संचालक के पेट्रोल पंप पर भी माइनिंग की टीम जांच करने के लिए पहुंची है। अभी यह नवनिर्मित पेट्रोल पंप है, जिसकी शुरुआत अभी नहीं हुई है काम चल रहा है। यह पेट्रोल पंप शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर मानपुरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर स्थित हैं। माइनिंग की टीम के अधिकारी यहां पर भी जांच कर रहे हैं। इसके अलावा हटा मार्ग पर स्थित वेयर हाउस पर वन विभाग की टीम ने भी छापामारी की है। वन टीम में शामिल अधिकारी तेंदूखेड़ा एसडीओ रेखा पटेल ने बताया कि अभी वे वेयर हाउस में जांच करने के लिए पहुंची हैं। इसके अलावा और भी कई जगह जांच की जा सकती है। रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, जहां-जहां भी इनके इस तरह के वेयर हाउस हैं या जो भी तेंदूपत्ता रखने के भंडारण क्षेत्र हैं, वहां पर भी जांच की जाएगी। वेयरहाउस का निरीक्षण चल रहा है। इसके अलावा जहां पर खान परिवार की दाल मिल है और उसका घर है। वहां पर राजस्व अमले ने नपाई की है। दमोह पटवारी शिव शंकर पटेल ने राजस्व टीम के साथ नाप जोख शुरू किया और बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन अवैध कब्जे मिलने पर यहां बुलडोजर भी चला सकता है।