{"_id":"62bedff434e4e30a0c6ce231","slug":"sagar-dhasan-river-overflow-three-people-who-went-to-graze-goats-are-stranded-on-the-island-saved-by-sdrf-after-hours-of-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: धसान नदी उफनी, बकरियां चराने गए तीन लोग टापू पर फंसे, घंटों की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: धसान नदी उफनी, बकरियां चराने गए तीन लोग टापू पर फंसे, घंटों की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने बचाया
Fri, 01 Jul 2022 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 01 Jul 2022 05:22 PM IST
सार
सागर जिले में नदी उफान पर आने से तीन लोग टापू पर फंस गए। करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने नदी के टापू पर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में नदी उफान पर आने से तीन लोग टापू पर फंस गए। करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बचाया। तीनों लोग बकरियां चराने गए थे, उनके साथ 12 बकरियों का भी रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सागर के आसपास तेज बारिश से नदियां उफान पर आ गई थीं। शाहगढ़ इलाके से निकली धसान नदी भी उफान पर है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को परसुआ गांव के प्रकाश रजक, रवि आदिवासी और मनोहर रजक बकरी चराने के लिए नदी के पार गए हुए थे। दोपहर में देखते ही देखते नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। तीनों लोग नदी पार करने लगे, पर पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि वे एक टापूनुमा जगह पर फंस गए।
गुरुवार शाम को इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एसडीआरएफ की टीम रात में पहुंची, लेकिन अंधेरा होने से रेस्क्यू नहीं किया जा सका। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से फिर रेस्क्यू शुरू किया गया और फिर जल्द ही तीनों लोगों को बकरियों सहित सुरक्षित निकाल लिया गया। करीब 14 घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा इनका रेस्क्यू किया गया। इनके साथ ही 12 बकरियों को भी बचाकर लाया गया।