फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Collector talks to Vedanta stranded in Ukraine on video call, assures to bring them back to India soon

सागर: यूक्रेन में फंसे वेदांत से कलेक्टर ने वीडियो कॉल पर की बात, जल्द भारत वापस लाने का दिया आश्वासन

Fri, 25 Feb 2022 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 01:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के वेदांत यूक्रेन में फंस गए हैं। जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉल पर बात कर उनकी कुशलता जानी और उन्हें जल्द वापस लाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Sagar: Collector talks to Vedanta stranded in Ukraine on video call, assures to bring them back to India soon
यूक्रेन में फंसे वेदांत से बात करते सागर कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के करीब 46 छात्र इस वक्त यूक्रेन में फंसे हैं और प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। सागर जिले के वेदांत भी इन्हीं छात्रों में से एक हैं। जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने वेदांत से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी कुशलता जानी और उनकी जल्द वापसी का आश्वासन दिया। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि जल्द ही राज्य शासन से चर्चा कर वेदांत को स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाएगी। वेदांत अभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।  
विज्ञापन


वेदांत सागर जिले के एकता कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता संदीप खरे ने बताया कि बेटा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उन्हें इंडियन एम्बेसी से बात की है। वेदांत को बस के माध्यम से पोलैंड बॉर्डर पर ले जाया जा रहा है, जहां से भारत सरकार के द्वारा जो भी व्यवस्था कराई जाएगी, उसके माध्यम से वह अपने देश लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed