फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Bhupendra Singh accuses Congress in the press conference, saying - Congress is completely anti-backward class

सागर: भूपेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए कांग्रेस पर आरोप, कहा- कांग्रेस पूरी तरह से पिछड़ा वर्ग की विरोधी

Sun, 19 Dec 2021 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 05:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश शासन में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। पिछड़ा वर्ग के विभिन्न संगठन के साथ हुई बैठक की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Sagar: Bhupendra Singh accuses Congress in the press conference, saying - Congress is completely anti-backward class
Bhupendra Singh

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर लगाई गई रोक के बाद शनिवार को मध्य प्रदेश शासन में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। पिछड़ा वर्ग के विभिन्न संगठन के साथ हुई बैठक की जानकारी दी।
विज्ञापन


भपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के विभिन्न संगठन को आमंत्रित किया था और लगभग 2 घंटे तक उनके साथ बैठक की है। हम लोगों ने कई मुद्दों पर बातचीत की है। उनकी तरफ से भी सुझाव आए हैं और सब प्रकार से बातचीत हुई है। इसमें पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन भी मौजूद थे। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा मानना है कि पिछड़ा वर्ग को पंचायत के चुनाव हो चाहे नगरीय निकाय के चुनाव सभी चुनाव में 27% आरक्षण मिलना चाहिए। यह हमारी सरकार का मत है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में गई कांग्रेस
सर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस की ओर से उनके वरिष्ठ अधिवक्ता, राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर रोक लगाने की बात की। पंचायत चुनाव पर रोक लगाने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने पंचायत के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण पर रोक लगाई गई है और इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पूरी तरह से पिछड़ा वर्ग की विरोधी है। जो आरक्षण ओबीसी वर्ग को मिलना चाहिए था उसको रोकने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed