{"_id":"6395427a9e63087e3f1ac06c","slug":"sagar-accident-truck-collided-with-the-couple-s-bike-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Accident: बाइक से रिश्तेदार के पास जा रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Accident: बाइक से रिश्तेदार के पास जा रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर हुई मौत
Sun, 11 Dec 2022 08:07 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:07 AM IST
सार
सागर में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बरोदियांकला इलाके में रहने वाले प्रदीप पतिा फूलचंद जैन पत्नी साधना जैन के साथ बाइक से सागर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। गढ़पहरा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर में ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी उनके साथ हादसा हो गया। टक्कर मारने वाला ट्रक सेना का बताया जा रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा सागर के कैंट थाना क्षेत्र के गढ़पहरा मार्ग पर हुआ। पुलिस ने बताया कि बरोदियांकला इलाके में रहने वाले 56 वर्षीय प्रदीप पतिा फूलचंद जैन पत्नी साधना जैन (55) के साथ बाइक (एमपी 15 एमएम 4963) से सागर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे थे।
कैंट थाना क्षेत्र के गढ़पहरा के पास सेना के ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे के बाद पति-पत्नी सड़क पर जा गिरे। उनकी चीखें सुनकर अन्य राहगीर मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना कैंट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।