फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   safety of Kanwariyas in Khandwa road, there will be no entry for heavy vehicles

MP News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए खंडवा रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री, गलती करने पर देना होगा जुर्माना

Sat, 23 Jul 2022 05:08 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 05:08 PM IST
सार

कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इंदौर जिले में स्थित खंडवा रोड पर ट्रक एवं भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन ने आदेश जारी कर दिए हैं। 
 

विज्ञापन
safety of Kanwariyas in Khandwa road, there will be no entry for heavy vehicles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इंदौर जिला स्थित खंडवा रोड पर ट्रक एवं भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन ने आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार, इंदौर से खंडवा की ओर जाने वाले एवं खंडवा से इंदौर की ओर आने वाले ट्रक और अन्य भारी वाहनों का सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान कोई भी भार वाहक वाहन से गुजरता है तो उसके ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की टीम भी रोड पर तैनात की गई है। 
विज्ञापन


उक्त प्रतिबंध से दुग्ध वाहन, स्वास्थ्य सेवाओं में लगे नगर निगम के वाहन, पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, आर्मी के वाहन, विद्युत मंडल के कार्य में संलग्न वाहन, एलपीजी- पेट्रोलियम पदार्थ के वाहन, कृषि उपज मंडी में सब्जी ले जाने वाले वाहन तथा यात्री बसें मुक्त रहेंगी। यह प्रतिबंध केवल भार वाहक वाहनों के लिए है। शेष हल्के वाहन जैसे कार, जीप तथा दो पहिया वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, सावन माह में कावड़ यात्रा शुरू होने के बाद उज्जैन और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग तक कावंडियां कावड़ लेकर जाते है। साथ ही अन्य लोग पहुंचते है। कई कावड़ यात्राएं ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जाती हैं। खंडवा रोड संकरी होने की वजह से कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सुबह आठ से रात नौ बजे तक ट्रक, डंपर और अन्य बड़े लोडिंग वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह व्यवस्था पूरे सावन माह के लिए रहेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed