{"_id":"f21d0028a052411578424f80e21b6e83","slug":"saf-jawan-forced-smoking-to-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाकर पिलाते हैं सिगरेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाकर पिलाते हैं सिगरेट
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Fri, 06 Feb 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कुछ परिजनों ने एसएएफ के जवानों पर बच्चों को अश्लील वीडियो बनाने के साथ जबरन सिगरेट पिलाने का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत कुछ बच्चों के परिजनों ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एसएएफ के स्कूल में पढ़ने वाले छिंदवाड़ा मोहननगर के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है कि एसएएफ के जवान बच्चों को गंदे अश्लील वीडियो दिखाते हैं यही नहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि वीडियो दिखाने के बाद बच्चों को जबरन सिगरेट पिलाई जाती है। जो बच्चा इसका विरोध करता है उसे डरा धमका कर सिगरेट से जलाने का भी प्रयास किया जाता है। थाना कोतवाली पुलिस परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
