फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sadhvi Pragya Singh Thakur said If my words have hurt then forgive me

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- मेरे शब्दों से ठेस पहुंची है तो क्षमा करें, 21 प्रहर का मौन साधा

Mon, 20 May 2019 04:23 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 May 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Pragya Singh Thakur said If my words have hurt then forgive me
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों के बाद रविवार को समाप्त हो गया। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए अपने विवादास्पद बयानों को लेकर माफी मांगी है। साध्वी ने ट्वीट कर कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं के बाद अब समय है चिंतन मनन का, इस दौरान मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। यहीं नहीं साध्वी ने सार्वजनिक जीवन की मर्यादा की बात कह प्रायश्चित के लिए 21 प्रहर के लिए मौन साधने की बात कही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया था। साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को आजाद भारत का पहला चरमपंथी हिंदू बताने वाले कमल हासन के बयान के जवाब में कहा था, ''नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे।'' 


साध्वी के बयान की चारों तरफ से हुई निंदा के बाद भाजपा ने इस बयान से किनारा कर लिया था। चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा सिंह बयान के बारे में मध्यप्रदेश के सीईओ से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी। विवाद बढ़ने पर साध्वी ने माफी मांगी और कहा, "अपने संगठन भाजपा में निष्ठा रखती हूं, उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन मेरी लाइन है।" 

प्रधानमंत्री मोदी ने साध्वी प्रज्ञा के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब हैं और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।"

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे के ऊपर भी विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed