फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sadhna Singh reached Karila fair: CM's wife visited mother Janaki, prayed for the prosperity of the state

करीला मेले में पहुंचीं साधना सिंह: सीएम की पत्नी ने किए मां जानकी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Tue, 22 Mar 2022 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 08:24 PM IST
सार

रंगपंचमी पर लगने वाले सुप्रसिद्ध करीला मेले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी पहुंचीं। उन्होंने मां जानकी का दर्शन-पूजन किया एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की।
 

विज्ञापन
Sadhna Singh reached Karila fair: CM's wife visited mother Janaki, prayed for the prosperity of the state
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह करीला मेले में पहुंचीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक नगर जिले में रंगपंचमी पर लगने वाले सुप्रसिद्ध करीला मेले में आज बड़े-बड़े नेताओं की पत्नियों ने आमद दर्ज कराई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने मां जानकी का दर्शन-पूजन किया एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


बता दें कि करीला में लगने वाले मेले में प्रतिवर्ष लाखों लोग पहुंचते हैं, लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना काल के चलते यह मेला आयोजित नहीं किया गया था। इस वर्ष लगे मेले में लाखों लोग पहुंचे। इसी तारतम्य में साधना सिंह, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी संगीता शर्मा के साथ करीला धाम पहुंचीं। यहां पर सांसद डॉक्टर केपी यादव की पत्नी डॉ. अनुराधा यादव ने उनकी अगवानी की एवं साथ में मिलकर पूजन-अर्चन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed