फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Saddened by the death of three goats in Chhindwara district, a woman ate poison, died

Chhindwara: बिछुआ के पातरी में तीन बकरियों की मौत से दुखी महिला ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

Fri, 09 Sep 2022 01:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 01:21 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ के पातरी गांव में तीन बकरियों की मौत से दुखी एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Saddened by the death of three goats in Chhindwara district, a woman ate poison, died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ के पातरी गांव में तीन बकरियों की मौत से दुखी एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार महिला ने दुखी होकर जहर का सेवन कर लिया, परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि बिछुआ के ग्राम पातरी निवासी 40 वर्षीय अनारवती पति रामे सिंह इनवाती के घर पर पिछले दिनों तीन बकरियों की मौत हो गई थी। बकरियों की मौत से आहत अनारवती ने 2 सितम्बर को जहर का सेवन कर लिया था । बिछुआ से महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद 4 सितम्बर को अनारवती की अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। यहां से जाने के बाद अनारवती मायके में रह रही थी। 7 सितम्बर को दोबारा हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। अनारवती मानसिक रूप से परेशान भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed