फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ruckus in Neemuch two communities: Diggi's question, mosque was burnt, Rameshwar said why are you becoming a judge as a matter of investigation

Neemuch Violence: दिग्विजय का सवाल- क्या मस्जिद जलाई गई? रामेश्वर का पलटवार- आप जज क्यों बन रहे हैं?

Tue, 17 May 2022 11:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 May 2022 11:33 AM IST
सार

नीमच में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो समुदाय भिड़ गए। इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से सवाल किया कि क्या मस्जिद जलाई गई? इस पर भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने सिंह पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Ruckus in Neemuch two communities: Diggi's question, mosque was burnt, Rameshwar said why are you becoming a judge as a matter of investigation
रामेश्वर शर्मा-दिग्विजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के नीमच में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो समुदाय भिड़ गए। इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से सवाल किया- क्या मस्जिद जलाई गई? इस पर रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया कि यह जांच का विषय है, आप जज क्यों बन रहे हैं?

विज्ञापन

दरअसल, नीमच में सोमवार शाम को हनुमान जी की प्रतिमा लगाने को लेकर दो समुदाय में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में बहस से हुई शुरुआत पत्थरबाजी तक पहुंच गई। वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी तक हो गई। प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर रखी है। 

विज्ञापन


इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से सवाल किया कि क्या हुनमान जी की मूर्ति स्थापना करने की प्रशासन से स्वीकृति ली गई? उत्तर मिला- जी नहीं। क्या जिस स्थान पर मूर्ति स्थापित की गई वह भूमि निजी या शासकीय है। उत्तर- शासकीय। दिग्गी ने एक प्रश्न किया कि क्या मस्जिद जलाई गई? इस पर कुछ हिस्सों में आग लगाने का जवाब मिला। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया कि जिस जमीन पर मस्जिद बनी है वो जमीन आपने उन्हें खरीद कर दी है? हनुमान जी का मंदिर बन रहा है तो आपको और मुसलमानों को क्यों आपत्ति? मस्जिद में आग लगी, लगाई या खुद लगाई गई यह पुलिस की जांच का विषय है, आप जज क्यों बन रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने नीमच के सभी वर्गों से शांति की अपील की है। उन्होंने लिखा कि लड़ते नेता है और मरता निर्दोष गरीब है। मत भूलो। साथ ही दिग्विजय सिंह ने उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध किया कि आप भारतीय संविधान व कानून से जुड़े हुए हैं। किसी व्यक्ति या किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। इतने दबाव में मत आइए। हमें मालूम है जिस मोहल्ले में यह घटना हुई है उसी में नीमच भाजपा के विधायक जी भी रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed