फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Robbery in Sonagiri Digambar Jain temple Datia

MP News: जैन तीर्थ स्थल सोनागिर मंदिर में डकैती, सोने-चांदी के छत्र और दान पेटी लूटकर ले गए बदमाश

Sat, 10 Sep 2022 12:23 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 10 Sep 2022 12:23 PM IST
सार

हथियार बंद बदमाश मंदिर की पीछे की दीवार फांदकर मंदिर परिसर में घुस गए। बदमाशों ने मंदिर में तैनात होम गार्ड के सैनिक और निजी गार्ड को बेरहमी से पीटा। दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Robbery in Sonagiri Digambar Jain temple Datia
दतिया के जैन मंदिर में डकैती - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह नगर दतिया जिले में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरी-डकैती जैसी वारदातों में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। अब दतिया जिला मुख्यालय से करीब चार से पांच किलोमीटर दूर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिर जी के शिखर पर विराजित भगवान चंद्र प्रभु के मंदिर में डकैती हो गई। 

विज्ञापन


सात से आठ अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने शुक्रवार रात लगभग 2:30 से 4 बजे के बीच सोनागिर पहाड़ी के शिखर पर स्थित भगवान चंद्रप्रभु के मंदिर को निशाना बनाया। बेखौफ बदमाशों ने मंदिर के पीछे की दीवार से मंदिर के भीतर घुस गए। उन्होंने मंदिर में लगे सोने चांदी के छत्र और दान पेटी को लूट कर ले गए। इसके साथ ही मंदिर की रखवाली में लगे होम गार्ड के सैनिक और मंदिर के निजी गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे दोनों गार्ड बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की सीडीआर भी अपने साथ ले गए हैं।  सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीजी चंबल रेंज राजेश चावला एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक घटनाएं तो घटतीं हैं पर पुलिस शीघ्र ही उसका खुलासा करती है। इसके लिए एसआईटी गठित की गई है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed