फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Road accident in Umaria, dumper overturned on car, two people seriously injured

MP News: उमरिया में सड़क हादसा, कार पर पलटा डंपर, दो लोग गंभीर घायल

Mon, 13 Mar 2023 09:34 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 09:34 AM IST
सार

हादसा उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत कुदरा निगहरी के करीब शहपुरा मार्ग पर हुआ। एक डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। कार में बैठे दो लोग दब गए। जिन्हें मशक्कत के बाद निकाला जा सका। 

विज्ञापन
Road accident in Umaria, dumper overturned on car, two people seriously injured
उमरिया में डंपर कार पर पलट गया, जिससे दो लोग घायल हुए हैंं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया में सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। कार में बैठे दो लोग दब गए। जिन्हें मशक्कत के बाद निकाला जा सका। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत कुदरा निगहरी के करीब शहपुरा मार्ग पर हुआ। बताया गया कि एसबीआई मेन ब्रांच के दो अधिकारी सुनील जैन (45) एवं अरुण प्रताप सिंह (42) कार में सवार होकर काम से डिंडौरी जा रहे थे। शहपुरा मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और उनकी कार डंपर के नीचे दब गई। हादसे के बाद लोगों ने दोनों को निकालने की कोशिश की और 108 को सूचना दी। 
विज्ञापन


108 ईएमटी नीरज कुमार गौतम एवम संदीप श्रीवस्तव ने बताया कि कार के अंदर बैठे दोनों लोग दबने से घायल हो गए। दोनों को निकालकर जिला अस्पताल लाया जा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed