फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Road accident in Rewa: Speeding Scorpio collided with divider, two people died, Uttar Pradesh's dead

रीवा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दो लोगों की मौत, मरने वाले उत्तर प्रदेश के

Sun, 17 Apr 2022 06:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 06:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल भी हुए हैं। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चल रहा था कि वाहन काफी तेज रफ्तार में था। 

विज्ञापन
Road accident in Rewa: Speeding Scorpio collided with divider, two people died, Uttar Pradesh's dead
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दो लोगों की मौत - फोटो : सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर स्थित झिरिया टोल पर भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन के डिवाइडर पर जा गिरी। हादसे में चार अन्य लोग घायल हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो से 6 लोग शनिवार दोपहर में मैहर में मां शारदा के दर्शन कर प्रयागराज जा रहे थे। झिरिया टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो काफी स्पीड में थी। स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने का बाद दूसरी तरफ बने डिवाइडर पर जा गिरी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन


हादसे में स्कॉर्पियो मालिक 55 वर्षीय गजराज यादव निवासी बसवार थाना घूरपुर जिला प्रयागराज और ड्राइवर कैलाश यादव निवासी कैंट सिटी जिला प्रयागराज (उप्र) की मौत हो गई। सूचना के बाद मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायल जगन्नाथ पटेल (56), सुरेन्द्र यादव (50), राकेश दुबे (52) और बब्लू यादव (32) को त्योंथर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज लेकर रवाना गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed