फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa Ram devotee traveling 800 kilometers barefoot from Nagpur to Ayodhya

Rewa: राम के लिए 'राम की पदयात्रा', 800 किलोमीटर नंगे पैर पैदल यात्रा कर नागपुर से अयोध्या जा रहा रामभक्त

Tue, 16 Jan 2024 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 08:55 PM IST
सार

अयोध्या नगरी में जब से राम मंदिर के उद्घाटन और मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तारीख की घोषणा की गई, तब से लेकर लगातार अनेकों रामभक्त दर्शन के लिए अपने घरों से निकल पड़े हैं। एक रामभक्त जिसने राम के दर्शन के लिए नागपुर से नंगे पैर पद यात्रा शुरू की है और 500 किलोमीटर की यात्रा कर भक्त राम मंगलवार को रीवा जिले में पहुंचा।

विज्ञापन
Rewa Ram devotee traveling 800 kilometers barefoot from Nagpur to Ayodhya
नागपुर से अयोध्या जा रहा रामभक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, अंत काल पछताएगा जब प्राण जाएंगे छूट' यह कहावत अब सच होती दिखाई दे रही है। क्योंकि इन दिनों हर कोई राम के नाम में रमा हुआ दिखाई पड़ रहा है।आगामी 22 जनवरी को भगवान राम की नगरी अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक भव्य अयोजन होने जा रहा है। समूचा देश इस खास दिन का लगभग 600 वर्षों से इंतजार कर रहा था। अब जब एक बार फिर अयोध्या में रामलला के विराजमान का दिन करीब आया तो राम भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है।

विज्ञापन


बता दें कि 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अयोजन होने जा रहा है। इस दिन समूचा देश दीपोत्सव कर एक दूसरी दीपावली बनाएगा। इस खास दिन के लिए खास लोगों को अयोध्या धाम के लिए आमंत्रित किया गया है तो कुछ लोग अपने प्रभु के दर्शन पाने के लिए अपने शहर अपने घर से निकल पड़े हैं। कई राम भक्त बाइक यात्रा कर अयोध्या धाम के लिए निकले हैं तो कई राम भक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए पैदल ही चल पड़े।
विज्ञापन


राम के दर्शन पाने के लिए राम कर रहा 800 किलोमीटर की नंगे पैर पदयात्रा
राम भक्तो में एक ऐसा राम है, जिसने राम के दर्शन के लिए महाराष्ट्र के नागपुर से अयोध्या जाने के लिए नंगे पैर पदयात्रा शुरू की है। राम की यह पदयात्रा तकरीबन 800 किलोमीटर की है। 500 किलोमीटर की पदयात्रा कर मंगलवार को रीवा पहुंचा। इसके बाद वह 300 किलोमीटर की यात्रा कर आगामी 21 जनवरी को अयोध्या नगरी पहुंचेगा। रामभक्त राम ने कहा कि वह घर से तो जूते पहन कर ही पैदल यात्रा पर निकला था। लेकिन रास्ते पर एक छपारा गांव था, जहां पर उसने प्रसिद्ध देवी धाम बंजारी माता मंदिर के दर्शन करने गया। इसके बाद अचानक से उसका मन बदला और उसने अपने जूते उतार दिए और नंगे पैर ही अयोध्या के लिए पद यात्रा शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी को नागपुर से निकला था राम वर्मा, 22 को पहुंचेगा अयोध्या
रामभक्त राम वर्मा नागपुर की एक स्टील कम्पनी में मजदूरी का कार्य करता है। भगवान के प्रति राम वर्मा की गहरी आस्था है और इसी के चलते एक जनवरी के दिन वह घर से पैदल अयोध्या धाम के लिए निकला था। 16 दिन बाद नंगे पैर पद यात्रा करके वह आज रीवा पहुंचा है और आगामी 22 जनवरी को तक अयोध्या धाम पहुंचकर अपने राम लला के दर्शन प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed