फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa News: A girl living in a live-in relationship committed suicide by consuming poison

Rewa News: दोस्ती के बाद प्यार, फिर प्रेमिका की मौत और प्रेमी फरार, परिजन बोले- शादी की दे दी थी इजाजत

Sun, 22 Dec 2024 09:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 22 Dec 2024 09:06 AM IST
सार

प्रेमी शिवम तिवारी से फोन पर हुई दोस्ती के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक उसे प्रताड़ित करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

विज्ञापन
Rewa News: A girl living in a live-in relationship committed suicide by consuming poison
मामले की जानकारी देते जांच अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा में लिव इन रिलेशन शिप में अपने प्रेमी के साथ रहने वाली एक युवती ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। युवती की दोस्ती युवक से फोन के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे। इसी बीच युवती ने जहर निगल लिया। युवती के प्रेमी ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को व्हाट्सएप के माध्यम से दी। युवती के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। फिलहाल युवक फरार है।

विज्ञापन


परिजनों ने कहा युवक करता था प्रताड़ित
इस मामले में युवती के परिजनों ने युवक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि ये युवक लंबे समय से युवती को परेशान करता था, जिस वजह से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित थी और इसी वजह से उसने जहर खा लिया। 
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थी युवती
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि युवती सोनाटा फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। युवती की पहचान शिवम् तिवारी नामक युवक से हुई, जो नारीबारी का रहने वाला है। दोनों की दोस्ती फोन के माध्यम से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों साथ में रहने लगे। युवती ने परिजनों को बताया कि उसका ट्रांसफर जबलपुर में हो गया है और वो वहां जा रही है, लेकिन दोनों रीवा के ही ख़ुटेही मोहल्ले में जाकर रहने लगे। पिता को जब दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को शादी करने की भी अनुमति दे दी थी, लेकिन दोनों परिजनों से झूठ बोलकर बिना शादी के ही रीवा में साथ रहने लगे। इसी बीच गुरुवार को युवक शिवम तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज करके युवती के जहर खाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती ने दो दिन पहले जहर का सेवन किया था, लेकिन युवक इसकी जानकारी परिजनों को गुरुवार को दी। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। युवक युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार हो गया था।


प्रेमी युवक पर परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप कि युवक उनकी पुत्री को प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। परिजनों ने युवती को जहर खाने पर मजबूर करने का आरोप युवक पर लगाया है और उसे ही मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर रीवा पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed