फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa MP Janardan Mishra gave a controversial statement in Rewa Engineering College

MP: ‘मैं किसी के बिस्तर में झांकने नहीं जाता’ कहकर विवादों में घिरे भाजपा सांसद, ऑनलाइन शादी पर भी दिया बयान

Sun, 10 Nov 2024 12:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Nov 2024 12:01 PM IST
सार

MP Janardan Mishra: रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अटपटा बयान दे दिया, जिससे उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Rewa MP Janardan Mishra gave a controversial statement in Rewa Engineering College
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और एक बार फिर वो अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मौजूदगी में ऐसी बात कही दी जो चर्चा का विषय बन गई है। मामला रीवा के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का है जहां कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मैंने कभी किसी पति-पत्नी के बिस्तर में झांकने का काम नहीं किया है, लेकिन लोग कहते हैं कि जब पति और पत्नी बिस्तर पर लेटते हैं, तो एक का मुंह दक्षिण की तरफ तो दूसरे का मुंह उत्तर दिशा की तरफ होता है और मोबाइल से मोहब्बत करके उसी में आहें भरते हैं। यह आपका ही बनाया हुआ यंत्र है, जिसके कारण पति और पत्नी एक दूसरे के सामने मुंह करके लेटने के बजाय विपरीत दिशा पर मुंह करके लेटते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन शादी पर भी बोले
सांसद जनार्दन मिश्रा यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि मैं तो सोच ही रहा था कि अब हम ऑनलाइन शादियां करने लगे हैं। 50-60 साल के बाद यह बच्चे जब पैदा होंगे, तो ये ऑनलाइन पैदा होने वाला बच्चा स्टील का पैदा होगा या मांस और हड्डी का होगा, इस पर विचार करने की आवश्यकता है। सांसद जनार्दन मिश्रा की बातें सुनकर मंच पर मौजूद राज्यपाल व कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर, स्टूडेंट सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed