{"_id":"65a20dbb77fb5d591e0ad794","slug":"rewa-deputy-cm-rajendra-shukla-organized-huge-bhandara-to-commemorate-ram-temple-being-built-in-ayodhya-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: अयोध्या में बन रहे राममंदिर के उपलक्ष्य में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कराया विशाल भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: अयोध्या में बन रहे राममंदिर के उपलक्ष्य में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कराया विशाल भंडारा
Sat, 13 Jan 2024 09:42 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 13 Jan 2024 09:42 AM IST
सार
रीवा जिले में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और उनके सहयोगियों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
भंडारे में खाते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा के ऐतिहासिक मां कालिका मंदिर में शुक्रवार को पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और उनके सहयोगियों ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रानी तालाब स्थित मां कालिका मंदिर पहुंच माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना किए और उसके बाद हवन कर रीवा सहित पुरे विश्व के कल्याण की कामना की। इस दौरान रानी तालाब परिसर में ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां दस हजार से ज्यादा लोग प्रसाद ग्रहण किए। प्रसाद के रूप में विभिन्न तरह के पकवान बनवाए गए, जिसका आनंद लेने खास से आम व्यक्ति रानी तालाब पहुंचा।
विज्ञापन
इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, 500 वर्षों का कलंक खत्म हुआ है। ऐसे कार्य अच्छे कार्यों ने उत्पन्न होने वाली बधाओं को दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि रीवा सहित पूरा देश उन्नति करे, भारत विश्व गुरु बने, मैंने माता रानी से कामना की है।
विज्ञापन
