फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP News Storytellers fought among themselves in Rewa dispute started while narrating story

MP News: रीवा में कथावाचक आपस में लड़ पड़े, कथा सुनाने से शुरू हुआ विवाद

Tue, 03 Sep 2024 06:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 06:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में चिरहुला हनुमान मंदिर परिसर में दो कथावाचक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है, यजमान को कथा सुनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों आपस में मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
MP News Storytellers fought among themselves in Rewa dispute started while narrating story
आपस में लड़ पड़े कथावाचक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा में प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर परिसर का एक विडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि दो लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं और एक दूसरे को मुक्के बरसा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि वीडियो में मारपीट करने वाले दोनों हनुमान मंदिर के ही कथावाचक हैं। इस बारे में बताया गया कि दोनों के बीच यजमान को कथा सुनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और इसके बाद वे आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु बजरंग बली के दर्शन करने चिरहुला हनुमान मंदिर पहुंचे थे। इस दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के साथ ही कथा सुनने के लिए हनुमान मंदिर जाते हैं। इस बीच कथावाचक भक्त से कथा सुनाने को लेकर बात कर रहे थे, तभी दूसरे कथावाचक ने उसी यजमान से बात करनी शुरू कर दी, जिससे दोनों कथावाचक के बीच बहस हो गई और वे आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को किया शांत
कथावाचक के बीच हो रही मारपीट की घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस मामले पर चिरहुला हनुमान मंदिर के पुजारी निशांत तिवारी ने बताया कि दोनों कथावाचक के बीच यजमान को कथा सुनाने को लेकर विवाद उपजा था। दोनों को शांत करा दिया गया है, घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed