फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP News: 58 school children sick while eating on Republic Day, expiry date was made in oil

MP News: गणतंत्र दिवस पर भोजन करते ही 58 स्कूली बच्चे बीमार, एक्सपायरी डेट निकल चुके तेल में बनी थी पूड़ियां

Fri, 26 Jan 2024 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 05:52 PM IST
सार

रीवा में एक स्कूल के 58 बच्चे गणतंत्र दिवस पर बना खाना खाकर बीमार हो गए। खाना खाते ही उन्हें पेट दर्द होने लगा, और सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस तेल में पूड़िया तली गई थीं, उसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: 58 school children sick while eating on Republic Day, expiry date was made in oil
रीवा में गणतंत्र दिवस का खाना खाकर बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा जिले के सिरमौर तहसील क्षेत्र अंर्तगत पडरी गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही स्कूल के 58 छात्र-छात्राएं अचानक बीमार हो गए। बच्चों के अचानक बीमार होने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। बताया गया कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्कूली बच्चों को भोजन परोसा गया था। बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोग बीमार बच्चों को तत्काल लेकर अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सिरमौर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक पाठशाला पडरी की है। शुक्रवार शासकीय प्राथमिक पाठशाला पडरी में गणतंत्र दिवस समारोह का अयोजन किया गया था। समारोह उपरांत बच्चों को भोजन परोसा गया था। इसके बाद बच्चों ने परोसे गए भोजन का जैसी ही सेवन किया अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। लगभग सभी बच्चे पेटदर्द की शिकायत करने लगे। बता दें की बच्चों को खाने के लिए आलू-गोभी की सब्जी, पूडी और लड्डू परोसा गया था। तकरीबन 58 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। खबर लगते ही प्रशानिक अमला मौके पर पहुंचा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी केएल नामदेव समेत टीम सिविल अस्पताल सिरमौर पहुंची। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य अमले ने जांच-पड़ताल की तो पता चला की पूड़ी बनने के लिए जिस डालडे का इस्तेमाल किया गया था वह भी एक्सपायरी डेट का था। हालांकि बच्चे किस कारण से फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए इसका पता लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन


उदय मिष्ठान्न भंडार से खरीदी गई थी पूड़ी-सब्जी और लड्डू
आलूडगोभी की सब्जी, पूड़ी और लड्डू उदय मिष्ठान्न भंडार बैकुंठपुर से लाया गया था।जांच टीम ने मिष्ठान्न भंडार से सभी खाने के चीजों को जब्त किया है। घटना को लेकर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी केएल नामदेव ने बताया कि समारोह के अयोजन के बाद बच्चों को खाना दिया गया था, जिसे खाने के बाद उनके पेट में दर्द हुआ और वह अचानक से बीमार हो गए। सभी 58 बीमार बच्चे खतरे से बाहर हैं उनका इलाज किया जा रहा है। खाने की सामग्री का सेंपल लेकर उसकी जांच करवाई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed