फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP Board Result: 'Whatever you read, repeat it', the success mantra of Sneha who stood second in 10th.

MP Board Result: 'दिनभर जो भी पढ़ा, वो घर आकर दोहराया', प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही स्नेहा की सफलता का मंत्र

Wed, 24 Apr 2024 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 08:48 PM IST
सार

रीवा की रहने वाली 10वीं क्लास की छात्रा स्नेहा पटेल ने लंबी छलांग लगाई है। स्नेहा ने जारी हुए एमपी बोर्ड के परिक्षा परिणाम में प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान अर्जित किया है। 

विज्ञापन
MP Board Result: 'Whatever you read, repeat it', the success mantra of Sneha who stood second in 10th.
रीवा की स्नेहा ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। ऐसी ही एक बेटी रीवा से है। जिसने दसवीं की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसने 500 में से 493 अंक लाकर 98.6 प्रतिशत से परीक्षा पास की है। उसने अपनी सफलता का राज सभी से साझा किया है। 
विज्ञापन


रीवा की रहने वाली 10वीं क्लास की छात्रा स्नेहा पटेल ने लंबी छलांग लगाई है। स्नेहा ने जारी हुए एमपी बोर्ड के परिक्षा परिणाम में प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान अर्जित किया है। स्नेहा ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल करके सबको चौंका दिया। स्नेहा की इस उपलब्धि से रीवा सहित स्नेहा के स्कूल और परिवार के बीच खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


संस्कृत में 100 में से 100 अंक
मध्यप्रदेश में जारी हुए में 10वीं एवं 12वीं के एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में टॉप 5 में दूसरा स्थान अर्जित करने वालीं रीवा की स्नेहा सिंह पटेल जनता कॉलेज के पास की निवासी है। स्नेहा के पिता धीरमणि पटेल पेशे से एडवोकेट हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। मां सुशीला पटेल गृहिणी हैं। स्नेहा संस्कृत विषय में काफी तेज है और उन्होंने संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं। स्नेहा पटेल रीवा के संजय नगर में स्थित इंडियन एक्सीलेंस स्कूल में अध्यनरत है। 10 के जारी हुए रिजल्ट में स्नेहा ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल करके सब को चौंका दिया। स्नेहा के इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में शिक्षकों के साथ ही जिले भर में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंतर अभ्यास ही सफलता
स्नेहा पटेल का कहना है कि खुशी हो रही है। जितना सोचा नहीं था, उतना अच्छा स्कोर किया है। मैं स्कूल में, कोचिंग में जो भी पढ़ती थी, वो घर आकर रिवाइज करती थी। इससे मेरा फोकस पढ़ाई पर रहता था साथ ही पढ़ा हुआ याद रहता था। मेरे माता-पिता ने भी काफी मदद की। उन्हें भरोसा था कि मैं अच्छा करूंगी, वो मुझे हमेशा इसके लिए प्रेरित भी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed