फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   in-rewa-aunt-and-lover-hatched-a-conspiracy-kidnapped-and-raped-a-minor-along-with-friends

Rewa News: बदमाश बुआ, प्रेमी अली के साथ मिलकर भतीजी को राजस्थान ले गई, आशिक के दोस्त से कराया दुष्कर्म

Sat, 13 Sep 2025 02:52 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 02:52 PM IST
सार

रीवा में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उसकी बुआ और प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुआ झांसा देकर बच्ची को अपने साथ राजस्थान ले गई। जहां, उसके प्रेमी के दोस्त ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
in-rewa-aunt-and-lover-hatched-a-conspiracy-kidnapped-and-raped-a-minor-along-with-friends
चार सितंंबर को लापता हुई थी नाबालिग।

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में हैरान करने वाली बात सामने आई है। पीड़िता की सगी बुआ ही अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर भजीती का अपहरण कराया था। पुलिस ने पीड़िता को राजस्थान के झुंझुनू बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया चोरहटा थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक परिवार ने चार सितंबर को नाबालिग बेटी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से अधिकारियों के निर्देशन और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने नाबालिग को ट्रैक किया, उसकी लोकेशन राजस्थान के झुंझुनू में मिली। पुलिस जानकारी जुटाकर मौके पर पहुंची और बच्ची को बरामद किया। 
विज्ञापन


बुआ और प्रेमी की करतूत
बरामदगी के बाद पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ दिव्या रघुवंशी (परिवर्तित नाम ) अपने प्रेमी दावत अली के साथ उसे बहला-फुसलाकर राजस्थान ले गई। वहां उनके साथी दीपक कुमार और अंशू कुमार भी मौजूद थे। अंशू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  कैसे चमकेगी नेता पुत्रों की राजनीति? भाजपा में बड़े पद मिलने पर रोक, इस्तीफे भी लिए, नई नीति का संदेश क्या

जेल पहुंचे आरोपी
पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने दिव्या रघुवंशी, उसके प्रेमी दावत अली (21), दीपक कुमार (22) और अंशू कुमार (19) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: कई साल से अफेयर, प्रेमी की बाहों में थी चार बच्चों की मां, बेटे ने पकड़ा; फिल्मी ड्रामे का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed