{"_id":"67c349b722eae3be71047b08","slug":"five-pregnant-women-lost-their-memory-after-delivery-in-rewa-gandhi-memorial-hospital-hindi-news-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: डिलीवरी के बाद चली गई पांच प्रसूताओं की याददाश्त, बेहोश हो गईं महिलाएं, अस्पताल में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: डिलीवरी के बाद चली गई पांच प्रसूताओं की याददाश्त, बेहोश हो गईं महिलाएं, अस्पताल में मचा हड़कंप
Sat, 01 Mar 2025 11:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:23 PM IST
सार
Rewa News: रीवा में डिलीवरी के बाद पांच महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गईं और उनकी याददाश्त भी चली गई। सभी महिलाओं का अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था।
विज्ञापन
डिलीवरी के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Rewa News: रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद पांच महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। शनिवार को सभी महिलाएं अचानक बेसुध हो गईं, शुक्रवार को इन महिलाओं का अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। बेहोश हुईं दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दवा का साइड इफेक्ट होने के कारण महिलाओं की तबीयत बिगड़ी और उनकी याददाश्त चली गई। फिलहाल, सभी महिलाएं फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन के कुछ देर बाद बेसुध हुई महिलाएं
एक महिला के परिजन ने बताया कि उनकी भतीजी का ऑपरेशन हुआ था। डिलीवरी के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन सुबह वह बेहोश हो गई, कुछ बोल भी नहीं रही है। बाकी महिलाओं की भी यही हालत है। चुरहट के अंबुज गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी ऑपरेशन के बाद ठीक थी, लेकिन अब वह हाथ पैर तक नहीं हिला पा रही है।
विज्ञापन
वा में डिफॉल्ट होने की आशंका
इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। डॉक्टरों की टीम महिलाओं की तबीयत कैसे बिगड़ी इसकी जांच कर रही है। फिलहाल, माना जा रहा है कि किसी दवा के साइड इफेक्ट के कारण ऐसा हो सकता है। अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग विभागों की डॉक्टरों की टीम काम कर रही है। दवा में डिफॉल्ट होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी।
जांच की जा रही
अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा ने बताया कि प्रसूताओं को डिलीवरी के समय में दिए जाने वाले इंजेक्शन और बॉटल ही लगाए गए थे। अब कौन सा ड्रग घातक साबित हुआ या कहां और लापरवाही किससे हुई है इसकी जांच की जा रही है।
