{"_id":"65a3b7fbf43168b173064183","slug":"ed-raid-raid-on-the-premises-of-two-liquor-traders-in-rewa-and-katni-documents-being-scrutinized-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raid: रीवा और कटनी में दो शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raid: रीवा और कटनी में दो शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज
Sun, 14 Jan 2024 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:01 PM IST
सार
वर्ष 2016 में शराब ठेकेदार पिंकू उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह को शराब का ठेका मिला था। मार्जिन मनी जमा करने के एवज में 17 डिमांड ड्राफ्ट लगाए गए थे। इन 17 डीडी में से 13 फर्जी पाई गईं थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शनिवार की रात कटनी और रीवा में दो शराब ठेकेदारों के आवास पर छापामार कार्रवाई की। दोनों ही ठेकेदारों 2016 में शराब ठेका लेने में फर्जी डीडी लगाई थी। इसी मामले में ईडी ने दोनों ठेकेदारों के घरों पर रेड मारी है। देर रात तक ईडी की टीम की जांच करती रही। कार्रवाई से रीवा में हड़कंप मचा गया है।
पूरा मामला 2016 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दोनों ठेकेदारों ने मिल कर शासन को करोड़ों रुपए की चपत लगाई थी। फर्जी डीडी लगाकर शराब ठेका लिया था। इस मामले में दोनों ठेकेदारों पर प्रकरण भी दर्ज किया गया था। अब ईडी ने भी रेड मार दी है। रीवा में शराब कारोबार पुष्पेन्द्र सिंह के बजरंग नगर स्थित आवास पर जांच चल रही है। ईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस से बल की मांग की थी। स्थानीय पुलिस विभाग ने बल मुहैया करा दिया है। पुलिस की सुरक्षा में पुष्पेन्द्र सिंह के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई जारी है। सूत्रों की मानें तो इस जांच में भारी मात्रा में दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं।
यह था पूरा मामला
वर्ष 2016 में शराब ठेकेदार पिंकू उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह को शराब का ठेका मिला था। मार्जिन मनी जमा करने के एवज में 17 डिमांड ड्राफ्ट लगाए गए थे। इन 17 डीडी में से 13 फर्जी पाई गईं थी। आबकारी विभाग में हुए इस बड़े फर्जी डीडीकांड का मास्टर माइंड कटनी निवासी बल्लन तिवारी था। फर्जी डीडी के आधार पर ही शराब कारोबारी शराब बेचता रहा। इससे शासन को करीब 4 करोड़ का नुकसान हुआ था। लोकायुक्त में भी मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
कटनी में बल्लन तिवारी के आवास पर भी ED की रेड
बल्लन तिवारी उर्फ उमेश दत्त कटनी जिला अंतर्गत स्लीमनाबाद का निवासी है। इसके आवास पर भी ईडी ने शनिवार की सुबह रेड मारी। बंधी स्टेशन के पास स्थित घर पर ईडी की टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। ईडी की रेड में घर के साथ ही दूसरे ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है। ईडी जबलपुर की सुखसागर वैली कॉलोनी में भी छापामार कार्रवाई की है। मनी लॉड्रिंग के मामले की भी पड़ताल चल रही है।