फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Woman Janpad Panchayat CEO and Babu arrested for taking bribe, demanded bribe in lieu of salary payment

Rewa: महिला जनपद पंचायत सीईओ और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन भुगतान के एवज में मांगी थी घूस

Wed, 21 Dec 2022 09:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 09:26 PM IST
सार

रीवा जनपद पंचायत की सीईओ और बाबू को 6500 रुपयों की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने ये रकम समन्वयक अधिकारी के वेतन भुगतान के एवज में मांगी थी।

विज्ञापन
Rewa: Woman Janpad Panchayat CEO and Babu arrested for taking bribe, demanded bribe in lieu of salary payment
रीवा जनपद पंचायत की सीईओ और बाबू को 6500 रुपयों की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा जनपद पंचायत की सीईओ और बाबू को 6500 रुपयों की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने ये रकम समन्वयक अधिकारी के वेतन भुगतान के एवज में मांगी थी। इसमें पांच हजार रुपये सीईओ के और 1500 रुपये बाबू को मिलना थे। रीवा लोकायुक्त ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरियादी समन्वयक संजीव पाण्डेय ने रीवा लोकायुक्त को शिकायत की थी। उन्होंनें बताया कि दो माह से वे बीमार थे जिसकी लिखित सूचना कार्यालय को दी गई थी। इसके बाद जब वे कार्यालय में वेतन लेने पहुंचे तो सीईओ विजय लक्ष्मी मरावी द्वारा बाबू महेन्द्र वर्मा को भेजा गया, जिसने वेतन भुगतान के एवज में 6500 रुपयों की मांग की। लोकायुक्त टीम ने जांच के बाद शिकायत सही पाई। 
विज्ञापन


योजना बनाकर फरियादी को रिश्वत देने के लिए आरोपियों के बताए स्थान पर भेजा गया। बुधवार सुबह कार्यालय में फरियादी रिश्वत की राशि लेकर आरोपी बाबू महेन्द्र वर्मा के पास पहुंचे। घूस की राशि दी, जिसके बाद बाबू ने जनपद सीइओ विजय लक्ष्मी मरावी को उनका हिस्सा पहुंचाया। तभी लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप कर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। रीवा लोकायुक्त के एसपी ने बताया कि रिश्वत के 5000 रुपये की राशि आरोपी जनपद सीइओ विजय लक्ष्मी मरावी व 1500 की राशि आरोपी बाबू महेंद्र वर्मा के पास से बरामद की गई। इसके बाद दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed