फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Three arrested with 21 kg ganja, car and motorcycle used in smuggling also seized

Rewa: 21 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल हो रही कार और मोटरसाइकिल भी की जब्त

Mon, 13 Mar 2023 09:58 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 09:58 AM IST
सार

रीवा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से  21 किलो 300 ग्राम गांजा मिला है। 

विज्ञापन
Rewa: Three arrested with 21 kg ganja, car and motorcycle used in smuggling also seized
रीवा पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गांजे की तस्करी में इस्तेमाल हो रही कार और मोटरसाइकल को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीवा जिले के हनुमना थाना पुलिस टीम ने 21 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 12 मार्च को हनुमना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की अल्टो कार में अवैध गांजे की बड़ी खेप मऊगंज पटेहरा से हनुमना बिक्री के लिए आने वाली है। 
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने मसूरिहा ओवर ब्रिज के नीचे से कार को रोका तो उसमें  21 किलो 300 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके साथ पल्सर मोटरसाइकिल सवार युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत पंचनामा कार्यवाही कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed