फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: The thief who entered the Tilak program stole a bag full of money, the entire theft incident was capture

Rewa: तिलक कार्यक्रम में घुसे चोर ने रुपयों से भरा बैग किया पार, CCTV कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात

Mon, 27 Nov 2023 09:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 09:40 AM IST
सार

Rewa Crime News: रीवा में एक बार फिर चोर शादी विवाह समारोह में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में एक चोर ने तिलक कार्यक्रम में घुसकर रुपयों से भरा बैग पार कर दिया।

विज्ञापन
Rewa: The thief who entered the Tilak program stole a bag full of money, the entire theft incident was capture
चोर जिसने मैरिज गार्डन में चोरी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा में वैवाहिक आयोजनों के बीच चोर उचक्कों ने एक बार फिर लोगों की नाक में दम करना शुरू कर दिया है। बीते दिनों शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन में चल रहे तिलकोत्सव कार्यक्रम के बीच रुपयों से भरे बैग में एक बदमाश ने अपने हाथ की सफाई दिखाई और देखते ही देखते चंद मिनटों में रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बदमाश के द्वारा रुपयों से भरे बैग को पार करते की पूरी घटना मैरिज हॉल में लगे CCTV कैमरे में कद हो गई। वहीं, पीड़ित परिवारों की शिकायत के बाद अब पुलिस शातिर चोर की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के समान थाना क्षेत्र अंर्तगत आशियाना मैरिज गार्डन का है। ज्ञानेंद्र तिवारी निवासी हरदहन थाना अतरैला की पुत्री का तिलकोत्सव कार्यक्रम 23 नवम्बर को आशियाना मैरिज गार्डन समान तिराहे में था। तिलकोत्सव कार्यक्रम के लिए वे 3 लाख 20 हजार रुपये कार्यक्रम में लेकर आए थे, इसी बीच उन्होंने कुछ देर के लिए बैग स्टेज पर रख दिया, जिसके बाद सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त हो गए, इसी दौरान एक बदमाश ने एंट्री मारी और सैकड़ों की तादात में मौजूद मेहमानों के सामने से चंद मिनटों के भीतर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बैग चोरी होने के कुछ देर बाद जब वे वापस आए तो वहां से रुपयों वाला बैग गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पूरे मैरिज गार्डन में बैग की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद सभी लोगों की निगाहें मैरिज गार्डन में लगे CCTV कैमरे की ओर पड़ी, मैरिज गार्डन के मैनेजर को बुलाया गया और CCTV फुटेज को खंगाला गया। CCTV कैमरे में एक बदमाश रुपयों से भरा बैग पार करते हुए कैद हुआ है, जो कि न तो लड़की वालों की तरफ़ से था और न ही लड़के वालों की तरफ से था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से देखा जा सकता है कि तिलकोत्सव कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मैरिज हॉल में उपस्थित हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति रुपयों से भरा बैग स्टेज के पास रख कर किसी काम में व्यस्त हो जाता है, तभी उसी स्थान पर खड़ा बदमाश पैसों से भरे बैग को उठाता है और उसे लेकर कार्यक्रम स्थल से फरार हो जाता है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर समान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed