फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Sub-Inspector had committed suicide by killing his wife; Porn videos and illicit relationships were the reason!

रीवा: सब इंस्पेक्टर ने पत्नी की हत्या कर की थी खुदकुशी; अश्लील वीडियो और अवैध संबंध थे वजह!

Wed, 03 Nov 2021 12:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 03 Nov 2021 12:57 PM IST
सार

रीवा के पनागर पुलिस थाना प्रभारी हीरा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन
Rewa: Sub-Inspector had committed suicide by killing his wife; Porn videos and illicit relationships were the reason!
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले में पनवार थाने में पदस्थ एसआई हीरा सिंह और उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले नई जानकारी सामने आई है। 31 अक्टूबर को हीरा सिंह और उसकी पत्नी के शव शहडोल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल में पुलिस को अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं। एसआई की पत्नी के अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हीरा सिंह की पत्नी के दो लोगों से अवैध संबंध थे। पहले संजय सिंह आर्मो (25) और फिर सोनू यादव (33) से एसआई की पत्नी का अफेयर था। दोनों ही अनूपपुर के रहने वाले हैं। संजय सिंह को जब दूसरे अफेयर की बात पता चली तो उसने अश्लील वीडियो बना लिया था। उसके नाम पर वह एसआई की पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था। शहडोल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


हीरा सिंह ने पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई हीरा सिंह ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 30 अक्टूबर को हीरा सिंह को फोन पर कुछ पता चला था। ब्लैकमेल में इस्तेमाल हो रहे वीडियो संजय सिंह ने एसआई और उसकी पत्नी को भेजे थे। इसके बाद एसआई हड़बड़ाहट में बाइक से ही रीवा से शहडोल के लिए निकल गया था। शहडोल पहुंचकर उसने शराब पी। पत्नी से सवाल-जवाब किए। सर्विस रिवॉल्वर से पहले पत्नी की हत्या की और फिर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
शहडोल पुलिस ने हीरा सिंह का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें हीरा सिंह ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। उसकी हत्या करने के बाद वह अपनी जान दे रहा है। दरअसल, दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई। हीरा सिंह ने अपने सुसाइड नोट में दोनों युवकों का नाम भी लिखा था, जो उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed