फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa Road Accident Father and Daughter Died in collision between bike and van six people injured

Rewa Road Accident: बाइक और वैन की टक्कर में बाप-बेटी की मौत, छह लोग घायल

Sun, 10 Sep 2023 08:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 08:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बाइक और वैन की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाप-बेटी की मौत और छह लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद वैन और बाइक हवा में 10 फीट उछल गए।

विज्ञापन
Rewa Road Accident Father and Daughter Died in collision between bike and van six people injured
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार वैन और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। वैन और बाइक के बीच हुई टक्कर की घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी की देखते ही देखते वैन और बाइक में सवार लोग तकरीबन 10 फीट ऊपर हवा में उछल गए। हवा में उछलने के बाद कार रोड किनारे जा गिरी। जबकि बाइक सवार पिता सहित तीन वर्षीय पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजुद लोग घटना स्थल के लिए दौड़े और घायलों को झाड़ियों से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित इटौरा बाइपास की है। बाइक पर सवार पिता अपने तीन वर्षीय पुत्री के साथ रतहरा से इटौरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान समाने इटौरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफतौर से देखा जा सकता है कि बाइक में सवार पिता-पुत्री और कार तकरीबन 10 फीट ऊपर हवा में उछल गए। इसके बाद कार पलटकर रोड पर जा गिरी। भीषण हादसे में बाइक चला रहे पिता और तीन वर्षीय पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार सात में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य दो राहगीर भी हादसे की चपेट में आए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


जबरजस्त टक्कर से हिले आसपास के लोग
टक्कर की आवाज इतनी जबरजस्त थी कि आसपास मौजूद लोग हिल गए। हादसे के बाद कई लोग मौके के लिए दौड़े और कार सवार घायलों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और पंचनामा कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कार सवार घायलों और मृतकों की पहचान कर पुलिस ने घटना की जांच शूरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बाइक में सवार व्यक्ति अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ रतहरा बाइपास से होते हुए इटौरा की ओर जा रहा था। जबकि वैन में सवार इलाहाबाद का परिवार मैहर से दर्शन कर वापस इलाहाबाद की ओर वापस जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ओवरटेक के चक्कर में हादसा होना माना जा रहा है, जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed