{"_id":"625ea1e74a48873588548cb5","slug":"rewa-patwari-arrested-for-taking-bribe-of-two-thousand-rupees-money-was-demanded-in-return-for-digging-the-map-of-the-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन का नक्शा पास करने के एवज में मांगे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन का नक्शा पास करने के एवज में मांगे थे पैसे
Tue, 19 Apr 2022 05:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 05:36 PM IST
सार
रीवा लोकायुक्त ने सीधी जिले के एक पटवारी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकायुक्त रीवा ने एक पटवारी को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने पीड़ित किसान से जमीन का नक्शा पास करने के एवज में पैसों की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार बृजनंदन दास साकेत पटवारी प्रभारी हल्का मढ़ा ने सीधी जिले के ग्राम मढ़ा रामपुर नैकिन में रहने वाले कृषक छोटे लाल पटेल से रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पटवारी पूर्व में किसान से 1000 रुपये किश्त के रूप में ले चुका था। बाकि के पैसे पटवारी अपने रामपुर नैकिन सीधी में स्थित किराए के घर में ले रहा था। पीड़िक किसान की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।